देश की खबरें | अमित शाह से मिलने के बाद बाबुल सुप्रियो ने खुद को पृथक किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, इसलिए वह एहतियातन पृथकवास में जा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अगस्त केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, इसलिए वह एहतियातन पृथकवास में जा रहे हैं।

सुप्रियो ने कहा कि वह जल्दी ही कोविड-19 की जांच कराएंगे और खुद को अपने परिवार वालों से अलग रखेंगे।

यह भी पढ़े | राम मंदिर की प्रतीक्षा में 28 साल से अन्न ग्रहण नहीं कर रहीं हैं बुजुर्ग उर्मिला चतुर्वेदी.

पर्यावरण राज्य मंत्री ने ट्वीट किया, “मैं कल शाम गृहमंत्री अमित शाह से मिला था।”

सुप्रियो ने कहा, “मुझे डॉक्टरों ने जांच कराने तक खुद को परिवार वालों और अन्य लोगों से अलग रहने की सलाह दी है।”

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9,509 नए मामले सामने आए, 260 लोगों की मौत.

उन्होंने कहा कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे।

इससे पहले शाह ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\