देश की खबरें | बाबरी विध्वंस मामला : पूर्व सांसद वेदांती सहित पांच लोग बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में पूर्व सांसद राम विलास वेदांती और चार अन्य शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत (अयोध्या प्रकरण) में अपने बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुए।

जियो

लखनऊ, पांच जून बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में पूर्व सांसद राम विलास वेदांती और चार अन्य शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत (अयोध्या प्रकरण) में अपने बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुए।

हालांकि, समय की कमी के कारण अदालत केवल एक आरोपी गांधी यादव का ही बयान सीआरपीसी की धारा- 313 के तहत दर्ज कर पाई।

यह भी पढ़े | मेनका गांधी के खिलाफ मल्लपुरम में FIR दर्ज, हथिनी की मौत पर दिया था बयान: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने आरोपियों को शनिवार को पेश होने के लिए कहा।

विशेष न्यायाधीश एस. के. यादव ने आरोपियों को निर्देश दिया कि अगर उनके पास बचाव के साक्ष्य हों तो वे लिखित में प्रस्तुत करें। शुक्रवार को अदालत के समक्ष वेदांती, विजय बहादुर सिंह, पवन पांडे, संतोष दुबे और गांधी यादव पेश हुए।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: 24 घंटे में सबसे अधिक 139 लोगों की मौत, COVID-19 के मरीजों की संख्या 80229 हुई.

इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा और साक्षी महाराज सहित 32 लोग आरोपी हैं।

आडवाणी, जोशी और उमा भारती को अगले आदेश तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट मिली है।

बाबरी मस्जिद को दिसंबर 1992 में कारसेवकों ने ढहाया था, जिनका दावा था कि अयोध्या में मस्जिद प्राचीन राम मंदिर वाली जगह पर बनाई गई थी।

उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल 2017 को विशेष न्यायाधीश को आदेश दिया था कि वह मामले की रोजाना सुनवाई करें और सुनवाई दो साल में पूरी करें।

शीर्ष अदालत ने इस साल आठ मई को विशेष न्यायाधीश के लिए नई समय सीमा तय करते हुए 31 अगस्त तक फैसला सुनाने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\