देश की खबरें | बाबरी प्रकरण : शिवसेना नेता सतीश प्रधान का बयान दर्ज किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को शिवसेना नेता सतीश प्रधान का बयान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ, 14 जुलाई बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को शिवसेना नेता सतीश प्रधान का बयान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दर्ज किया जाएगा।

विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने कहा कि चूंकि अदालत में बयान दर्ज करने के लिए वीडियो लिंक सुविधा उपलब्ध हो गई है इसलिए आरोपी सतीश प्रधान का बयान दर्ज किया जाए।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 6,741 नए मामले, 213 और लोगों की मौत, कुल मरीज 2.67 लाख के पार.

अदालत ने कहा कि वह मामले के एक अन्य अभियुक्त रामचंद्र खत्री का बयान आगामी 21 जुलाई को सोनीपत जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दर्ज करेगी।

खत्री किसी अन्य आपराधिक मामले में इस समय सोनीपत जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार : उमा भारती.

अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 18 जुलाई तय की थी लेकिन नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने हर शनिवार और रविवार को राज्यव्यापी लॉकडाउन घोषित किया है, लिहाजा इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बयान दर्ज कराने के लिए जरूरी तैयारी नहीं हो पाएगी। इस पर न्यायालय ने 21 जुलाई की तारीख तय कर दी।

अदालत ने मामले के एक अन्य अभियुक्त संतोष दुबे का बयान दर्ज करने के लिए 16 जुलाई की तारीख पहले ही तय कर रखी है। दुबे धर्म सेना नामक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

बाबरी विध्वंस की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत इन दिनों मामले के अभियुक्तों का बयान अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत दर्ज कर रही है। इस मामले में साक्ष्य के परीक्षण का काम पहले ही किया जा चुका है। न्यायालय अब तक बाबरी विध्वंस मामले के 32 में से 25 अभियुक्तों का बयान दर्ज कर चुकी है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी तथा कुछ अन्य आरोपियों के बयान अभी दर्ज होने बाकी हैं। आडवाणी, जोशी और प्रधान ने वीडियो लिंक के जरिए अपने बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया था।

सं सलीम प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\