देश की खबरें | बाबरी मामला : भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने सीबीआई की विशेष अदालत में दर्ज कराया बयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए भाजपा के 86 वर्षीय वरिष्ठ नेता जोशी का बयान दर्ज किया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए भाजपा के 86 वर्षीय वरिष्ठ नेता जोशी का बयान दर्ज किया ।

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (92) के भी शुक्रवार को इस मामले में बयान दर्ज कराने की संभावना है ।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु राजभवन में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों और अग्निशमन कर्मचारियों सहित 84 लोगों का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले में इस समय आरोपियों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं । सभी 32 आरोपियों के बयान सीआरपीसी की धारा—313 के तहत दर्ज हो रहे हैं ।

अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को 'कारसेवकों' ने मस्जिद ढहा दी थी । उनका दावा था कि मस्जिद की जगह पर राम का प्राचीन मंदिर हुआ करता था ।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Temple Construction: राम मंदिर भूमि पूजन को यादगार बनाने की तैयारी में विश्व हिन्दू परिषद.

राम मंदिर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लोगों में आडवाणी और जोशी भी शामिल थे। भाजपा नेता उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इस मामले में अपने बयान दर्ज करा चुके हैं ।

विशेष अदालत मामले की रोजाना सुनवायी कर रही है । उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुरूप उसे 31 अगस्त तक मामले की सुनवायी पूरी कर लेनी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\