देश की खबरें | प्रधान चुने जाने के एक दिन बाद बबली देवी जहरीली शराब मामले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के शिवनगर ग्राम प्रधान पद पर विजय घोषित किए जाने के एक दिन बाद बबली देवी को जहरीली शराब मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया ।

हरिद्वार, 29 सितंबर उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के शिवनगर ग्राम प्रधान पद पर विजय घोषित किए जाने के एक दिन बाद बबली देवी को जहरीली शराब मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया ।

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को कथित रूप से जहरीली शराब पिलाने के मामले में देवी फरार चल रही थीं । जहरीली शराब कांड में 11 व्यक्तियों की जान चली गयी थी ।

पथरी के थाना प्रभारी पवन डिमरी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में देवी के पति विजेंद्र और देवर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। देवी पथरी थाना क्षेत्र के शिवनगर ग्राम प्रधान पद पर एक वोट से विजयी घोषित की गयीं हैं।

पंचायत चुनाव के दौरान पथरी थाना क्षेत्र में 10 सितंबर को जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गयी थी और इसका आरोप प्रधान पद का चुनाव लड़ रही देवी और उनके पति पर लगा था ।

पुलिस ने उनके घर से जहरीली शराब और शराब बनाने का सामान भी बरामद किया था जबकि देवी फरार हो गयी थीं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\