एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बाबर की गैरमौजूदगी से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में टीम पर असर नहीं पड़ना चाहिए : मियांदाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में कप्तान बाबर आजम की गैरमौजूदगी से टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

खेल की खबरें | बाबर की गैरमौजूदगी से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में टीम पर असर नहीं पड़ना चाहिए : मियांदाद

कराची, 15 दिसंबर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में कप्तान बाबर आजम की गैरमौजूदगी से टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले आजम का अंगूठा अभ्यास के दौरान फ्रैक्चर हो गया था। जिससे वह शुक्रवार से शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गये है।

यह भी पढ़े | क्लासप्लस ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया.

मियांदाद ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ यह खेल है और यहां जीवन की तरह चलता रहता है। जब टीम में कोई महान खिलाड़ी नहीं हो तो दूसरों को जिम्मेदारी लेनी होती है। यह खराब प्रदर्शन का बहाना नहीं होना चाहिए।’’

पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट खेलने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि किसी शीर्ष बल्लेबाज के टीम में नहीं होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, फर्क इससे पड़ता है कि उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे खिलाड़ी चुनौती को कैसे ले रहे है।

यह भी पढ़े | AUS vs IND 1st Test 2020: गावस्कर की द अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी.

उन्होंने कहा, ‘‘ बाबर की अनुपस्थिति से टीम को परेशान नहीं होना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं है, वह इस समय हमारा सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। टीम को हालांकि दबाव में नहीं आना चाहिए क्योंकि टीम में 11 खिलाड़ी हैं और उन्हें जिम्मेदारी उठाकर श्रृंखला को यादगार बनाना चाहिये।’’

मियांदाद ने हालांकि माना कि घरेलू परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को हराना आसान नहीं होगा क्योकि उसने हाल के दिनों में काफी सुधार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ न्यूजीलैंड को घरेलू परिस्थितियों में हराना हमेशा मुश्किल रहा है। हमारे पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें एकजुट होकर सामूहिक रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).