जरुरी जानकारी | एज्यूर पावर के निदेशक मंडल ने सीईओ गुप्ता, सीओओ सुब्रमण्यम का त्यागपत्र स्वीकारा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एज्यूर पावर ग्लोबल के निदेशक मंडल ने अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रंजीत गुप्ता और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मुरली सुब्रमण्यम के इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल एज्यूर पावर ग्लोबल के निदेशक मंडल ने अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रंजीत गुप्ता और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मुरली सुब्रमण्यम के इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्वतंत्र सतत ऊर्जा समाधान प्रदाता और बिजली उत्पादक कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एज्यूर पावर ग्लोबल लिमिटेड ने आज घोषणा की कि उसके निदेशक मंडल ने सीईओ रंजीत गुप्ता और सीओओ मुरली सुब्रमण्यम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’
बयान के अनुसार, अपने इस्तीफों के बाद अब गुप्ता और मुरली दोनों ही कंपनी और उसकी अनुषंगी इकाइयों में अपनी भूमिकाओं से हट जाएंगे। वहीं गुप्ता अन्य नए अवसरों की तलाश में तत्काल प्रभाव से निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे।
इसके साथ ही यह सूचित किया गया कि एज्यूर बोर्ड के चेयरमैन एलन रोसलिंग अंतरिम रूप से कंपनी के कामकाज को देखेंगे।
बोर्ड ने पहले ही नए सीईओ का चयन करने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसकी जल्द ही घोषणा की जा सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)