देश की खबरें | गायकवाड़ की जगह सीएसके में आयुष म्हात्रे, सनराइजर्स टीम में जम्पा की जगह रविचंद्रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल कप्तान रूतुराज गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एडम जम्पा की जगह आईपीएल के बाकी मैचों के लिये स्मरण रविचंद्रन को टीम में जगह दी है ।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल कप्तान रूतुराज गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एडम जम्पा की जगह आईपीएल के बाकी मैचों के लिये स्मरण रविचंद्रन को टीम में जगह दी है ।

म्हात्रे ने नौ प्रथम श्रेणी और सात लिस्ट ए मैच खेलकर 962 रन बनाये हैं । घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिये खेलने वाले दाहिने हाथ के बल्लेबाज को चेन्नई ने 30 लाख रूपये में खरीदा है ।

गायकवाड़ कोहनी में फ्रेक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं ।

सनराइजर्स ने कर्नाटक के खब्बू बल्लेबाज रविचंद्रन को टीम में लिया है जिन्होंने सात प्रथम श्रेणी मैच , 10 लिस्ट ए मैच और छह टी20 खेलकर 1100 से अधिक रन बनाये हैं ।

उन्हें सनराइजर्स ने 30 लाख रूपये में खरीदा ।

जम्पा भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\