खेल की खबरें | आयुष, ईशारानी गुवाहाटी मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जूनियर विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी ने मंगलवार को यहां क्वालीफाइंग दौर के दोनों मुकाबले जीतकर गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

गुवाहाटी, पांच दिसंबर जूनियर विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी ने मंगलवार को यहां क्वालीफाइंग दौर के दोनों मुकाबले जीतकर गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

आयुष ने सातवें वरीय किरण कुमार मेकाला को 21-12, 21-15 से हराने के बाद सिद्धार्थ प्रताप सिंह को 41 मिनट में 21-14, 22-21 से शिकस्त दी।

आयुष पहले दौर में हमवतन अरुणेश हरि से भिड़ेंगे।

पुरुष एकल में क्वालीफिकेशन के आठों स्थान भारतीय खिलाड़ियों की झोली में गए लेकिन महिला एकल में असम की ईशारानी बरुआ मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय क्वालीफायर रही।

ईशारानी ने श्रेयांशी वालिशेट्टी को 21-15, 21-12 से हराने के बाद इंडोनेशिया की देसवंती नुरतेरतियाती को 21-19, 21-16 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

वह पहले दौर में चीनी ताइपे की तीसरे वरीय सुंग शुओ युन से भिड़ेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\