देश की खबरें | अयोध्या: मोदी ने सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि हिंदू राष्ट्र की भी नींव रखी, ओवैसी का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी आधिकारिक क्षमता में शामिल होने को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने न सिर्फ मंदिर बल्कि ‘हिंदू राष्ट्र’ की भी नींव रखी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, पांच अगस्त एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी आधिकारिक क्षमता में शामिल होने को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने न सिर्फ मंदिर बल्कि ‘हिंदू राष्ट्र’ की भी नींव रखी।

ओवैसी ने कहा कि यह दिन “स्वतंत्रता और समानता पर बहुसंख्यवाद” की जीत के तौर पर याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: मुंबई में तेज हवा और भारी बारिश से बढ़ी लोगों की आफत, रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से फंसे सैकड़ो लोग, NDRF रेस्क्यू करने में जुटी.

ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री का वहां जाकर भूमि पूजन में भाग लेना... आज धर्मनिरपेक्षता पर हिन्दुत्व की जीत है। आज स्वतंत्रता और समानता पर बहुसंख्यवाद की जीत हुई है।’’

ओवैसी ने आरोप लगाया, “कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री ने न सिर्फ मंदिर बल्कि हिंदू राष्ट्र की भी नींव रखी, इस देश को धर्म आधारित देश बना रहे हैं जो संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है।”

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: भारी बारिश से बेहाल मुंबई, पीएम मोदी ने सीएम उद्धव ठाकरे से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा.

ओवैसी ने कहा कि वह और करोड़ों मुसलमान, हिंदू, बौद्ध और सिख सभी भावुक हैं क्योंकि वे सह-अस्तित्व और नागरिकता की समानता में विश्वास रखते हैं।

उन्होंने कहा कि वह भावुक हैं क्योंकि उस जगह 450 सालों से एक मस्जिद खड़ी थी और भाजपा, संघ, विहिप और तथा कथित धर्मनिरपेक्ष दलों ने 6 दिसंबर 1992 को उसे उच्चतम न्यायालय में यह आश्वासन देने के बावजूद ढहा दिया कि बाबरी मस्जिद को उस दिन छुआ नहीं जाएगा।

ओवैसी ने कहा कि वह भावुक हैं क्योंकि जिस जगह आज भूमिपूजन हुआ वहां मुस्लिम कब्रिस्तान था।

ओवैसी ने कहा, “मैं भावुक हूं प्रधानमंत्री जी क्योंकि आपने संविधान की मूल संरचना को बनाए रखने के अपने संवैधानिक दायित्व को पूरी तरह से त्याग दिया है। मैं भावुक हूं भारत के प्रधानमंत्री जी क्योंकि आपने अपनी शपथ तोड़ी है कि आप संविधान की रक्षा करेंगे।”

ओवैसी ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम मे मौजूद रहना उनकी टिप्पणी को मजबूती देता है कि यह कार्यक्रम “हिंदू राष्ट्र की नींव रखने” के लिये था।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि नये भारत के बारे में बात कर भागवत ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में मुसलमान, अल्पसंख्यक और दलित देश में दूसरे दर्जे के नागरिक होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\