देश की खबरें | अयोध्या भूमि सौदा: आप के संजय सिंह ने भाजपा समर्थकों पर घर पर हमला करने करने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर न्यास द्वारा अयोध्या में जमीन के एक टुकड़े की खरीद में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण भाजपा समर्थकों ने यहां उनके घर पर ‘‘हमला’’ किया।

नयी दिल्ली, 15 जून आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर न्यास द्वारा अयोध्या में जमीन के एक टुकड़े की खरीद में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण भाजपा समर्थकों ने यहां उनके घर पर ‘‘हमला’’ किया।

आप के सूत्रों के अनुसार, उच्च सुरक्षा वाले नॉर्थ एवेन्यू इलाके में दो लोगों ने सिंह के घर की नेमप्लेट (नाम पट्टिका) को काला कर दिया और परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे घर पर हमला हुआ है। भाजपाइयों, कान खोलकर सुन लो, चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो, प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर का चंदा चोरी नही करने दूंगा। इसके कारण चाहे मेरी हत्या हो जाए।’’

सिंह ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से अयोध्या के बाग बिजैसी गांव में दो करोड़ रुपए कीमत की 1.208 हेक्टेयर जमीन 18.5 करोड़ रुपए में खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन उन लोगों से खरीदी गई थी, जिन्होंने इसे कुछ मिनटों पहले ही दो करोड़ रुपए में खरीदा था। आप के वरिष्ठ नेता ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की भी मांग की।

आप के सूत्रों ने कहा कि सिंह के घर की नेमप्लेट को दो लोगों ने काला कर दिया था। उन्होंने नारेबाजी की थी और जबरन परिसर में घुसने का प्रयास किया था।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सांसद संजय सिंह के आवास पर लगी नेमप्लेट खराब करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। किसी को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। आगे की जांच जारी है।’’

सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर न्यास ने केंद्र सरकार को भूमि सौदे के विवाद पर रविवार रात अपना स्पष्टीकरण दिया कि उसने मौजूदा दर से अधिक का भुगतान नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\