एजेंसी न्यूज

एक्सिस बैंक का मैक्स लाइफ इंश्योंरेस में 30 प्रतिशत की हिस्सेदार होगी

सूत्रों ने कहा कि बैंक को अतिरिक्त शेयरों के लिए मैक्स फाइनेंसियल सर्विसिज (एमएफएस) को 1,600 करोड़ रुपये देने होंगे। एमएफएस मैक्स लाइफ की होल्डिंग कंपनी है।

एक्सिस बैंक का मैक्स लाइफ इंश्योंरेस में 30 प्रतिशत की हिस्सेदार होगी
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल एक्सिस बैंक ने मैक्स समूह की कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में हिस्सेदारी बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का फैसला किया है। बैंक अभी इस बीमा कंपनी में करीब एक प्रतिशत का हिस्सेदार है।

सूत्रों ने कहा कि बैंक को अतिरिक्त शेयरों के लिए मैक्स फाइनेंसियल सर्विसिज (एमएफएस) को 1,600 करोड़ रुपये देने होंगे। एमएफएस मैक्स लाइफ की होल्डिंग कंपनी है।

इस तरह इस बीमा उपक्रम का कुल मूल्य 5,000 करोड़ रुपये आंका गया है।

एक्सिस बैंक इस बीमा कंपरी के उत्पादों को बेचने वाला सबसे बड़ा बैंकिंग भागीदार है। जानकारी के मुताबिक मैक्स लाइफ के कुल राजस्व में 54 प्रतिशत राजस्व बैंक के जरिये बिकने वाले उत्पादों से होने वाली आय का रहता है।

कंपनियों द्वारा मंगलवार को जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि एक्सिस बैंक, मैक्स फाइनेंसियल सविर्सिज और मैक्स लाइफ के निदेशक मंडलों ने 27 अप्रैल को इस सौदे को मंजूरी दी।

वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘ एक्सिस बैंक और मैक्स लाइफ के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक भागीदारी की संभावनाओं को तलाशने के सिलसिले में तीनों कंपनियों के बीच 20 फरवरी 2020 को बातचीत की निजता और गोपनीयता का एक करार हुआ था। ताजा घोषणा उसी बातचीत का नतीजा है।’’

इसमें यह देखने वाली बात है कि यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब अर्थव्यवस्था कोविड- 19 संकट से जूझ रही है। अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर इस संकट का असर पड़ रहा है। वित्तीय क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).