खेल की खबरें | कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल दूसरे टेस्ट के लिये भारतीय टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दोबारा फिट हुए हरफनमौला अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिये भारतीय टीम में बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह ली है ।

बेंगलुरू, सात मार्च दोबारा फिट हुए हरफनमौला अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिये भारतीय टीम में बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह ली है ।

भारतीय टीम प्रबंधन ने कुलदीप को टीम से रिलीज कर दिया है ।

अक्षर चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा सके थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला भी नहीं खेल पाये थे । वह हाल ही में कोरोना पॉजिटिव भी पाये गए थे ।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ अक्षर पहली पसंद थे लेकिन वह पूरी तरह से फिट नहीं थे तो बैकअप के तौर पर कुलदीप को रखा गया था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब अक्षर फिट है तो कुलदीप को रिलीज कर दिया गया है ।’’

कुलदीप ने आखिरी बार टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था ।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट एक पारी और 222 रन से जीता था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now