देश की खबरें | एडब्ल्यूईआईएल नया रिवाल्‍वर 'प्रबल' पेश किया, मारक क्षमता 50 मीटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित राज्य के स्वामित्व वाले उद्यम ‘एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड’ (एडब्ल्यूईआईएल) द्वारा निर्मित साइड स्विंग रिवाल्वर 'प्रबल' को शुक्रवार को पेश किया गया। यह दूसरों की तुलना में दोगुनी रेंज का बताया गया है।

कानपुर (उप्र), 18 अगस्त उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित राज्य के स्वामित्व वाले उद्यम ‘एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड’ (एडब्ल्यूईआईएल) द्वारा निर्मित साइड स्विंग रिवाल्वर 'प्रबल' को शुक्रवार को पेश किया गया। यह दूसरों की तुलना में दोगुनी रेंज का बताया गया है।

कंपनी के कार्यवाहक निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि एडब्ल्यूईआईएल द्वारा निर्मित ‘प्रबल’ रिवाल्वर 50 मीटर तक की फायरिंग (गोलीबारी) करेगा।

उन्होंने कहा कि वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर के समान 7.65 मिमी कैलिबर रिवॉल्वर 'प्रबल' के लिए बुकिंग विंडो सोमवार से नागरिकों और डीलरों के लिए खोली जाएगी।

शर्मा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि .32 बोर रिवाल्वर को एडब्ल्यूईआईएल द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह हल्का राष्ट्रीय परमिट बोर रिवाल्वर एक असाधारण रेंज का है, जो 50 मीटर दूर तक के लक्ष्य को सटीक रूप से मारने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय रेंज वर्तमान में उत्पादन में मौजूद अन्य रिवॉल्वरों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।

शर्मा ने कहा कि 'प्रबल' रिवॉल्वर का वजन 675 ग्राम (कारतूस को छोड़कर) है और क्रोमप्लेटेड बैरल की लंबाई 76 मिमी और कुल लंबाई 187.7 मिमी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी