मेलबर्न, 14 नवंबर आस्ट्रेलिया के उदीयमान क्रिकेटर विल पुकोवस्की ने भारत के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला को लेकर तमाम हाइप और अटकलबाजियों से दूर रहने के लिये सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट बंद कर दिये हैं ।
पिछले कुछ साल में आस्ट्रेलिया के बहुत कम युवा क्रिकेटरों की इतनी चर्चा हुई है जितनी शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुकोवस्की की हो रही है ।
अपना ध्यान भटकने से बचाने के लिये उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह किनारा कर लिया है ।
उन्होंने पत्रकारों से कहा ,‘‘ मीडिया में इस श्रृंखला की काफी चर्चा है । मैं अपनी तैयारियों और खेल पर पूरा फोकस रखना चाहता हूं । इसी वजह से मैने ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया से दूरी बना ली है ।इससे दूर रहकर मेरा काम आसान हो जायेगा।’’
यह भी पढ़े | Trent Boult घर लौटकर आइसोलेशन में संगीत और भोजन का ले रहे हैं आनंद.
पुकोवस्की और कैमरन ग्रीन समेत पांच नये खिलाड़ियों को 17 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है ।
पुकोवस्की ने हाल ही में शेफील्ड शील्ड में लगातार दो मैचों में दोहरे शतक लगाये थे ।स्कूल के दिनों में फुटबॉल खेलते समय उन्हें सिर में चोट (कनकशन) लगी थी लेकिन उन्होंने काफी मेहनत करके खुद को बेहतरीन क्रिकेटरों में शामिल किया है ।
भारतीय टीम 27 नवंबर से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट खेलेगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY