एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अवामी लीग पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए: प्रतिद्वंद्वी दलों ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की बढ़ती मांग के बीच इसके दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों-बीएनपी और जमात ने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक संगठन पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ हैं।

विदेश की खबरें | अवामी लीग पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए: प्रतिद्वंद्वी दलों ने कहा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, तीन सितंबर शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की बढ़ती मांग के बीच इसके दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों-बीएनपी और जमात ने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक संगठन पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ हैं।

सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर लंबे विरोध प्रदर्शनों के बाद पांच अगस्त को इस्तीफा देकर भारत भागीं हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी (जमात) द्वारा आलोचना की जाती रही है।

बीएनपी महासचिव मिर्जा फकरुल इस्लाम आलमगीर ने पीटीआई से कहा, ‘‘शेख हसीना और अवामी लीग के विपरीत, हम हिसाब बराबर करने के लिए किसी राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगाने की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं।’’

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बीएनपी ने जनवरी के आम चुनाव का बहिष्कार किया था।

अवामी लीग सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई जमात ने कहा कि वह भी किसी राजनीतिक दल के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने की राजनीति में विश्वास नहीं करती है। अंतरिम सरकार ने पिछले हफ्ते जमात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था।

जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम अवामी लीग शासन द्वारा किए गए राजनीतिक अत्याचारों के सबसे अधिक पीड़ित रहे हैं। उसने हम पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन हमारा मानना ​​है कि किसी पर प्रतिबंध लगाकर आप किसी राजनीतिक पार्टी या उसकी विचारधारा को खत्म नहीं कर सकते। हम इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं।’’

रहमान ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वे चुनाव लड़ें और हम उन्हें चुनाव में हराएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).