एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अवनि लेखरा, सिद्धार्थ बाबू और श्रीहर्ष देवरड्डी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों की मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन (एसएच1) स्पर्धा में रविवार को यहां 11वें जबकि सिद्धार्थ बाबू 28वें स्थान पर रहे और इस तरह से फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।

खेल की खबरें | अवनि लेखरा, सिद्धार्थ बाबू और श्रीहर्ष देवरड्डी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाये

शेटराउ, एक सितंबर भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों की मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन (एसएच1) स्पर्धा में रविवार को यहां 11वें जबकि सिद्धार्थ बाबू 28वें स्थान पर रहे और इस तरह से फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।

मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन (एसएच2) क्वालीफिकेशन में श्रीहर्ष देवरड्डी रामकृष्ण 630.2 के कुल स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहे।

अवनि 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाई और अच्छी शुरुआत के बावजूद 628.8 अंक के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। सिद्धार्थ ने 628.3 का स्कोर किया।

अवनि के छह सीरीज में अंकों का क्रम 105.7, 106.0, 104.1, 106.0, 104.8, 106.2, जबकि सिद्धार्थ का स्कोर 104.6, 103.8, 105.7, 104.9, 103.6, 105.7 रहा।

अवनि ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वह लगातार दो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के साथ अपने खिताब का बचाव किया था।

एसएच1 में खिलाड़ी बिना किसी मुश्किल के बंदूक पकड़ सकते हैं तथा खड़े होकर या बैठकर निशाना लगा सकते हैं।

सीरीज 1 में 44 वर्षीय देवरड्डी ने 105.2 अंक के बाद अगली सीरीज में 105.7 अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने 105.4, 104.3, 105.6 और 104.0 अंक के स्कोर से निराशाजनक प्रदर्शन किया।

11 वर्ष पहले एक दुर्घटना के कारण उनका अपने अंगों पर नियंत्रण सीमित हो गया था। 1980 में धारवाड़ में जन्मे देवरड्डी अभी अपनी पत्नी, बेटे और माता-पिता के साथ हुबली में रहते हैं। उनकी बाइक बजरी वाली सड़क पर पलट गई और इस दुर्घटना के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई तथा सर्जरी के बावजूद वे अपने दोनों हाथों तथा पैरों पर नियंत्रण खो बैठे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).