एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में दो जगहों पर हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और गांदरबल जिले में रविवार को हिमस्खलन हुआ लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई।

देश की खबरें | कश्मीर में दो जगहों पर हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

श्रीनगर, 28 फरवरी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और गांदरबल जिले में रविवार को हिमस्खलन हुआ लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चौकीबल-तंगधार रोड पर पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर हिमस्खलन हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में आर्मी कॉन्वॉय ग्राउंड पर दोपहर में एक और हिमस्खलन हुआ।

उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).