जरुरी जानकारी | अवादा समूह ने अगले पांच वर्ष में मध्य प्रदेश में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अवादा समूह ने मध्यप्रदेश में अपने बड़े विस्तार का खाका सोमवार को पेश किया जिसके तहत उसकी अगले पांच वर्षों में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।
भोपाल, 24 फरवरी अवादा समूह ने मध्यप्रदेश में अपने बड़े विस्तार का खाका सोमवार को पेश किया जिसके तहत उसकी अगले पांच वर्षों में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।
अवादा के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि उनका समूह पिछले कई वर्ष से सूबे में निवेश कर रहा है और उसने एनटीपीसी, एनएचपीसी और अन्य कंपनियों से कई परियोजनाएं हासिल की हैं।
मित्तल ने कहा," हम 2010 से ही मध्यप्रदेश में निवेश कर रहे हैं। अब हमने एनटीपीसी, एनएचपीसी और अन्य कंपनियों से कई परियोजनाएं हासिल की हैं। हम इन परियोजनाओं को मध्य प्रदेश के मालवा और बुंदेलखंड अंचलों के साथ ही भिंड क्षेत्र में शुरू करने जा रहे हैं। हम सौर ऊर्जा उत्पादन, पवन ऊर्जा, पंप भंडारण और बैटरी भंडारण के क्षेत्रों में निवेश करने जा रहे हैं।’’
मित्तल ने भरोसा दिलाया कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में काम करना वाला उनका समूह मध्यप्रदेश के विकास के लिए दीर्घकालिक निवेश करेगा।
उन्होंने बताया कि उनका समूह अगले पांच वर्ष के भीतर राज्य में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है।
मित्तल ने राज्य के वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में यह बात कही।
‘देश का दिल’ कहा जाने वाला राज्य इस सम्मेलन में वैश्विक निवेशकों और व्यवसायों के लिए अपनी विशाल निवेश क्षमता का प्रदर्शन कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)