अमेरिका में ऑटो विनिर्माताओं ने काम शुरू किया, वैक्सीन की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी
वैक्सीन की खबर से शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली और माना जा रहा है कि इस संकट का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में करीब 900 अंकों या लगभग 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
इसके साथ ही कोरोना वायरस की प्रायोगिक वैक्सीन के एक छोटे और प्रारंभिक परीक्षण के सकारात्मक नतीजे आने से भी बाजार उत्साहित है।
वैक्सीन की खबर से शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली और माना जा रहा है कि इस संकट का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में करीब 900 अंकों या लगभग 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आश्चर्यजनक घोषणा के तहत कहा कि वह वायरस से बचने के लिए मलेरिया की दवा ले रहे हैं, हालांकि उनके अपने प्रशासन ने उन्हें इसके संभावित घातक दुष्प्रभावों के बारे में चेताया है।
डेट्रायट की तीन बड़ी ऑटो कंपनियों - फिएट क्राइसलर, जनरल मोटर्स और फोर्ड से लेकर होंडा और टोयोटा तक सभी ने काम शुरू कर दिया है।
डेट्रायट के कुछ वाहन निर्माताओं ने सोमवार से वाहनों को तैयार करना शूर कर दिया, हालांकि अन्य संयंत्रों में पूरी तरह काम शुरू करने में अभी समय लगेगा।
इस दौरान फिएट क्राइसलर के कर्मचारियों ने नारा दिया - ‘‘आओ, फिर से शुरू करें और एक-दूसरे को सुरक्षित रखें।’’ इस दौरान सभी कर्मचारियों की जांच की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

