खेल की खबरें | श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में आस्ट्रेलिया की खराब शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के आफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने डेविड वॉर्नर (25) को पगबाधा आउट किया और मार्नस लाबुशेन (13) को असिथ फर्नांडो के हाथों लपकवाया । आस्ट्रेलिया के दो विकेट 35 रन पर गिर गए थे ।

श्रीलंका के आफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने डेविड वॉर्नर (25) को पगबाधा आउट किया और मार्नस लाबुशेन (13) को असिथ फर्नांडो के हाथों लपकवाया । आस्ट्रेलिया के दो विकेट 35 रन पर गिर गए थे ।

स्टीव स्मिथ छह रन बनाकर रन आउट हो गए । पहले दिन का खेल समाप्त होने पर उस्मान ख्वाजा 47 और ट्रेविस हेड छह रन बनाकर खेल रहे थे ।

इससे पहले लियोन के पांच और लेग स्पिनर मिशेल स्वीपसन के तीन विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को कम स्कोर पर आउट कर दिया ।

श्रीलंका के लिये निरोशन डिकवेला ने सर्वाधिक 58 रन बनाये । उन्होंने छठे विकेट के लिये एंजेलो मैथ्यूज (39) के साथ 42 रन जोड़े । श्रीलंका ने पांच विकेट 97 रन के भीतर गंवा दिये ।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लंच तक स्कोर दो विकेट पर 68 रन था ।

लियोन ने इसमें छह रन का इजाफा होने पर श्रीलंका को एक और झटका दिया । उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को सिली प्वाइंट पर डेविड वॉर्नर के हाथों लपकवाया ।

स्वीपसन ने 37वें ओवर में लगातार दो विकेट लिये । उन्होंने पहली गेंद पर धनंजय डिसिल्वा को आउट किया जिनका कैच विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने लपका । दिनेश चांदीमल का कैच दूसरी स्लिप में वॉर्नर ने पकड़ा ।

लियोन ने एंजेलो मैथ्यूज (39) को लेग स्लिप में वॉर्नर के हाथों लपकवाया ।

श्रीलंकाई पारी की शुरूआत करते हुए करूणारत्ने और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

कमिंस ने निसांका (23) को उछाल लेती गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। चार रन बाद स्टार्क ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज कुसाल मेंडिस (03) को भी कैरी के हाथों कैच कराके श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 42 रन कर दिया।

आस्ट्रेलियाई स्पिनरों को सुबह के सत्र में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया विशेषकर आफ स्पिनर नाथन लियोन ने पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का अच्छा फायदा उठाया।

श्रीलंका इस मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतरी है। बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एंबुलदेनिया और आफ स्पिनर रमेश मेंडिस की जोड़ी को लेग स्पिनर जैफ्रे वांडरसे का साथ मिलेगा जो टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं।

इस श्रृंखला को वार्न-मुरलीधरन ट्रॉफी नाम दिया गया है जो मिलकर 1508 टेस्ट विकेट हासिल करके खेल के लंबे प्रारूप में दो सबसे सफल गेंदबाज हैं। मार्च में थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शेन वार्न के निधन के बाद यह इस ट्रॉफी के लिए पहली श्रृंखला है।

मैच से पहले वार्न को याद किया गया। आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर वार्न ने 708 टेस्ट विकेट चटकाए हैं जबकि श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम 800 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज