खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के चोटिल सलामी बल्लेबाज शॉर्ट चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भारत या न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से बाहर रह सकते हैं ।
लाहौर, एक मार्च अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भारत या न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से बाहर रह सकते हैं ।
शॉर्ट ने बारिश के कारण रद्द हुए मैच में 15 गेंद में 20 रन बनाये । उन्हें अजमतुल्लाह उमरजइ ने पवेलियन भेजा था ।
आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि वह पूरी तरह फिट नहीं है । हमने देखा कि वह ठीक से मूवमेंट नहीं कर पा रहा था । अगले मैच में उसका रिकवर हो पाना मुश्किल होगा ।’’
आस्ट्रेलियाई टीम आक्रामक बल्लेबाज जैक फ्रेसर मैकगुर्क को उतार सकता है हालांकि श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में दो वनडे में वह नाकाम रहे थे ।
हरफनमौला आरोन हार्डी भी एक विकल्प हो सकते हैं ।
आस्ट्रेलिया का सामना मंगलवार को सेमीफाइनल में दुबई में भारत से या बुधवार को लाहौर में न्यूजीलैंड से हो सकता है । भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी ग्रुप मैच के बाद ही यह तय होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

