एजेंसी न्यूज

आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर कारे को इस साल आईपीएल होने की उम्मीद नहीं

कारे को कोच पोंटिंग की दिल्ली टीम के लिये इस साल आईपीएल में पदार्पण करना था । उन्होंने कहा कि समय ही बतायेगा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप और आईपीएल हो सकेगा या नहीं ।

आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर कारे को इस साल आईपीएल होने की उम्मीद नहीं

मेलबर्न, 18 अप्रैल आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कारे दिल्ली कैपिटल्स के लिये रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलने को बेताब हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग हो सकेगा ।

कारे को कोच पोंटिंग की दिल्ली टीम के लिये इस साल आईपीएल में पदार्पण करना था । उन्होंने कहा कि समय ही बतायेगा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप और आईपीएल हो सकेगा या नहीं ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उनके हवाले से कहा ,‘‘ इस समय लगता नहीं है कि आईपीएल हो सकेगा । दिल्ली के लिये खेलने का मुझे बेताबी से इंतजार था । मैं पहली बार आईपीएल खेलने जा रहा था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद जताई जा रही है कि साल के आखिर में आईपीएल और विश्व कप हो सकेंगे । लेकिन देखते हैं कि क्या होता है ।’’

कारे इस समय एडीलेड में अपनी पत्नी और 19 महीने के बच्चे के साथ पृथकवास में है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने परिवार के साथ पूरा समय बिता रहा हूं । क्रिकेट के मैदान पर काफी समय बिताया है लेकिन परिवार के साथ रहकर अच्छा लग रहा है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).