Australia Open: एंडी मरे ने बेरेटिनी को पांच सेट में हराया, रूबलेव भी जीते
पैंतीस साल के मरे ने अपने से लगभग एक दशक कम उम्र के और विश्व रैंकिंग में 50 से अधिक स्थान बेहतर बेरेटिनी को हराने के लिए साढ़े चार घंटे से कुछ अधिक का समय लिया. तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन मरे ने किसी मेजर टूर्नामेंट में 2017 के बाद पहली बार शीर्ष 20 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया है.
पैंतीस साल के मरे ने अपने से लगभग एक दशक कम उम्र के और विश्व रैंकिंग में 50 से अधिक स्थान बेहतर बेरेटिनी को हराने के लिए साढ़े चार घंटे से कुछ अधिक का समय लिया. तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन मरे ने किसी मेजर टूर्नामेंट में 2017 के बाद पहली बार शीर्ष 20 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया है. स्कॉटलैंड के दुनिया के इस पूर्व नंबर एक खिलाड़ी की मौजूदा विश्व रैंकिंग 66 है. तेरहवें वरीय बेरेटिनी के खिलाफ जीत के साथ मरे ओपन युग में आस्ट्रेलिया ओपन में 50 मैच जीतने वाले सिर्फ पांचवें पुरुष खिलाड़ी बने. उनसे पहले नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, रफेल नडाल और स्टीफन एडबर्ग यह उपलब्ध हासिल कर चुके हैं. पांच सेट के मुकाबलों में मरे की हार-जीत का रिकॉर्ड अब 27. 13 है जबकि बेरेटिनी को नौ मुकाबलों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा.
आंद्रे रूबलेव ने भी वाइल्ड कार्डधारी डोमिनिक थीम को 6 . 3, 6 . 4, 6 . 2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया .
आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 में उपविजेता रहे थीम 2021 में चोट के कारण ज्यादा नहीं खेल सके लेकिन पिछले साल शीर्ष सौ के भीतर पहुंच गए . उन्हें टूर्नामेंट के आयोजकों ने वाइल्ड कार्ड दिया है . अब रूबलेव का सामना आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर मैक्स परसेल या फिनलैंड के एमिल रूसुवुओरी से होगा . यहां 2017 में सेमीफाइनल खेलने वाले ग्रिगोर दिमित्रोव ने असलान कारात्सेव को 7 . 6, 7 . 5, 6 . 2 से मात दी . पुरुष वर्ग में आठवें वरीय टेलर फ्रिट्ज, नौवें वरीय होल्गर रूने और 12वें वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे. पांचवीं रैकिंग वाली एरिना सबालेंका ने टेरेजा मार्तिनकोवा को 6 . 1, 6 . 4 से हराया . सबालेंका ने जनवरी के पहले सप्ताह में एडीलेड इंटरनेशनल खिताब जीता था . कैरोलिन गार्सिया ने कनाडा की क्वालीफायर कैथरीन सेबोव को 6 . 3, 6 . 0 से हराया . यह भी पढ़ें : भारत में 2004 टेस्ट श्रृंखला जीतने के जादू को दोहरा सकता है ऑस्ट्रेलिया: गिलक्रिस्ट
अब उनका सामना कनाडा की ही लैला फर्नांडिज से होगा . पूर्व अमेरिकी ओपन उपविजेता लैला फर्नांडिज ने एलिजे कोर्नेत को 7 . 5, 6 . 2 से मात दी . तीन साल पहले यहां उपविजेता रही गारबाइन मुगुरूजा इस साल लगातार पांचवां मैच हार गई जिसे एलिस मर्टेंस के हाथों 3 . 6, 6 . 7, 6 . 1 से पराजय का सामना करना पड़ा . वहीं मां बनने के बाद टेलर टाउनसेंड ने अपना पहला मैच जीता और फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी डायने पैरी को 6 . 1, 6 . 1 से हराया . अब उनका सामना एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा वहीं क्वालीफायर अन्ना कैरोलिना एस ने 21वीं वरीयता प्राप्त मार्तिना ट्रेविसान को 6 . 3, 6 . 2 से हराया . पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा ने चीन की वांग यि को 6 . 1, 6 . 3 से हराया .
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

