विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई हंपबैक व्हेल कम गा रही हैं और अधिक लड़ रही हैं। क्या हमें चिंतित होना चाहिए?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिस्बेन, (ऑस्ट्रेलिया), 17 फरवरी (द कन्वरसेशन) पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई हम्पबैक व्हेल की आबादी पिछले कुछ वर्षों में ठीक हो गई है। नये शोध में पता चला है कि नर व्हेल ने मादा से अपने मिलाप की रणनीति को अत्यधिक रणनीतिक तरीके से अनुकूलित किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्रिस्बेन, (ऑस्ट्रेलिया), 17 फरवरी (द कन्वरसेशन) पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई हम्पबैक व्हेल की आबादी पिछले कुछ वर्षों में ठीक हो गई है। नये शोध में पता चला है कि नर व्हेल ने मादा से अपने मिलाप की रणनीति को अत्यधिक रणनीतिक तरीके से अनुकूलित किया है।

मैंने 1997 से 2015 तक एकत्र किए गए ऑस्ट्रेलियाई हम्पबैक (मेगाप्टेरा नोवाएंग्लिया) पर 123 दिनों के डेटा का विश्लेषण किया, और पाया कि व्हेल की आबादी जैसे जैसे बढ़ रही है अब नर हंपबैक कम गाते हैं और अधिक लड़ते हैं।

हमें लगता है कि व्यवहार में यह बदलाव इसलिए है क्योंकि नर व्हेल नहीं चाहते कि उनकी साथी किसी अन्य नर को आकर्षित करे, कम्युनिकेशंस बायोलॉजी में आज प्रकाशित शोध में हमने इसके बारे में बताया है।

तेजी से विकास, तेजी से अनुकूलन

1965 के बाद से हंपबैक की आबादी शानदार तरीके से बढ़ी है, जब प्रजातियां विश्व स्तर पर संरक्षित हो गईं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर इनकी आबादी 1960 के दशक में 500 से कम थी और आज इसके कम से कम 30,000 होने का अनुमान है। इस आबादी ने विशेषज्ञों को एक समृद्ध डेटासेट प्रदान किया है। विशेष रूप से नर व्हेल ने अपने आकर्षक गायन के कारण इसमें बड़ा योगदान दिया है।

90 के दशक में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रोफेसर माइकल नोअद द्वारा शुरू किए गए काम को आगे बढ़ाते हुए, हमने यह जांच करने का निर्णय किया कि पूर्वी हंपबैक ने बढ़ी हुई संख्या के प्रति खुद को कैसे अनुकूलित किया है।

हमारे लिए अच्छी बात यह थी कि ये व्हेल समुद्र तट के करीब प्रवास करती हैं, इसलिए हम सनशाइन तट पर एक छोटे से तटीय शहर, पेरेजियन बीच पर एक भूमि-आधारित अवलोकन स्टेशन स्थापित करने में सक्षम थे।

किनारे पर स्वयंसेवकों ने अलग-अलग व्हेल को ट्रैक करने में हमारी मदद की, क्योंकि वे तट से आगे चली गईं, जबकि एक ध्वनिक सरणी ने अपतटीय व्हेल के गीत को रिकॉर्ड किया और गायन व्हेल को ट्रैक किया। इस पद्धति (जिसे प्रोफेसर नोअद ने सबसे पहले स्थापित किया) ने हमें वास्तविक समय में एक विशेष व्हेल के सटीक स्थान को इंगित करने में मदद दी।

एक प्रवृत्ति तब उभरी जब हमारे डेटा को प्रोफेसर नोअद की टीम द्वारा एकत्र किए गए डेटा के साथ जोड़ा गया। जैसे-जैसे पूर्वी हंपबैक व्हेल की आबादी बढ़ती गई, वैसे-वैसे नर व्हेल उतना नहीं गाते थे जितना पहले गाया करते थे। इसके बजाय वे तेजी से चुपचाप एक मादा को साथी के साथ ढूंढने, या अन्य पुरुष प्रतियोगियों से लड़ने में व्यस्त थे।

खास बात यह रही कि गीत गाने वाले नर व्हेल का अनुपात 2003-2004 में दस में दो से घटकर 2014-2015 तक दस में केवल एक हो गया। 2003-2004 के डेटा से यह भी पता चलता है कि ऐसे मौके पर नर व्हेल के गाने की संभावना कम थी जब उनके सामाजिक दायरे में नर व्हेल का अनुपात अधिक था।

और ऐसा लगता है कि रणनीति में बदलाव के कारण परिणामों में बदलाव आया। 1997 में गाने वाले नर की संख्या उनके समकक्षों की तुलना में लगभग दोगुनी थी, जो एक मादा के साथ जुड़ते हुए और उसका अनुरक्षण करते हुए दिखाई देते हैं, संभवतः मिलाप करने का प्रयास करते हैं। लेकिन 2014-2015 तक, गैर-गायन पर व्हेल के एक मादा व्हेल के साथ एक समूह में शामिल होने की संभावना लगभग पांच गुना अधिक थी।

हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि वास्तव में एक समूह में शामिल होने का परिणाम मादा से मिलाप करना ही है। दरअसल यह इस पहेली का एक और टुकड़ा है: समूह में शामिल होने वाले (गाने वाले या न गाने वाले) कितने नर वास्तव में मिलाप करते हैं और फिर एक बच्चे को जन्म देते हैं?

डेटा संग्रह के शुरुआती वर्षों में, जब आस-पास कम व्हेल थीं, तो एक नर काफी आराम से आस-पास की मादाओं के लिए गा सकता था और अपना संदेश सुना सकता था - उसे अन्य नरों की भीड़ के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं थी।

अब, बढ़ती आबादी के साथ, वही रणनीति अन्य नर द्वारा बाधित होने के जोखिम को आकर्षित करती है। एक नर हंपबैक के रूप में, आप प्रजनन के मौसम को चुपचाप एक मादा के साथ मिलन की तलाश में खर्च कर रहे हैं और अन्य नरों का ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे हैं।

या, यदि आप अपने आप को तुर्रम खां समझते हैं, तो आप समूह के झंडावरदार बनने के लिए अन्य नर से लड़ाई मोल ले सकते हैं। और यह हमारे कामकाजी सिद्धांतों में से एक से संबंधित है कि क्यों पूर्वी हंपबैक के बीच गायन समय के साथ कम हो गया है, और लड़ाई बढ़ गई है।

हमारे शोध ने जो देखा है उसके बावजूद, हमें नहीं लगता कि व्हेल के अपनी गीत गाने की क्षमता खोने का खतरा है। ईस्टर्न हंपबैक व्हेल ने मिलाप की संभावना को बेहतर बनाने के लिए बस अपने व्यवहार को बदल दिया है। शोधकर्ताओं के क्षेत्र में काम करने के दौरान, हम अभी भी व्हेल को गाते हुए सुनते हैं, इसलिए हम चिंतित नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी