एजेंसी न्यूज

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लिन ने कहा, इस साल टी20 विश्व कप नहीं होना चाहिए

तीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि प्रशासक इस संकट की भयावहता को स्वीकार करके अच्छा काम करेंगे जिसके कारण दुनिया भर में दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लिन ने कहा, इस साल टी20 विश्व कप नहीं होना चाहिए

मेलबर्न, 28 अप्रैल आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि इस साल उनके देश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए क्योंकि कोविड-19 महामारी को देखते हुए मेहमान टीमों के लिए चीजों का इंतजाम करना बुरे सपने की तरह होगा।

तीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि प्रशासक इस संकट की भयावहता को स्वीकार करके अच्छा काम करेंगे जिसके कारण दुनिया भर में दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

लिन ने ‘फाक्स स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मेरा निजी नजरिया है कि नहीं (टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए)।’’

टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होना है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस प्रतियोगिता के लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

लिन ने कहा, ‘‘बेशक हम प्रार्थना कर रहे हैं कि इसका आयोजन हो लेकिन हमें उसका सामना करना होगा जो हमारे सामने होगा।’’

लिन ने इसके बाद उन चुनौतियों का जिक्र किया जिनका सामना आयोजकों को टूर्नामेंट का आयोजन करने की स्थिति में करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भरे से यहां टीमों को बुलाना बुरे सपने की तरह हो सकता है।’’

इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘होटल, यात्रा, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हफ्तों तक टीमों को होटल में रखना, ये चीजें काफी मुश्किल हो सकती हैं।’’

इस महामारी के कारण आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर लिन ने कहा, ‘‘किसी को भी वेतन में कटौती पसंद नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि खेल की बेहतरी के लिए आपको वास्तविकता का सामना करना पड़ेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).