विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि स्थगित की, छात्रों, कुशल श्रमिकों के लिए 10 हजार वीजा की पेशकश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बृहस्पतिवार को विवादित चीनी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर हांगकांग के साथ देश की प्रत्यर्पण संधि को स्थगित करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व ब्रिटिश क्षेत्र के 10,000 छात्रों और अस्थायी कुशल श्रमिकों के लिए वीजा की पेशकश की, ताकि वे यहां नया जीवन शुरू सकें।

मेलबर्न, नौ जुलाई ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बृहस्पतिवार को विवादित चीनी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर हांगकांग के साथ देश की प्रत्यर्पण संधि को स्थगित करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व ब्रिटिश क्षेत्र के 10,000 छात्रों और अस्थायी कुशल श्रमिकों के लिए वीजा की पेशकश की, ताकि वे यहां नया जीवन शुरू सकें।

पूर्व ब्रिटिश क्षेत्र हांगकांग में नया कानून थोपे जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़े | वैज्ञानिकों ने खोजा कोविड-19 से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बच्चों के बचे रहने का राज.

मॉरिसन ने कहा कि चीन द्वारा हांगकांग में थोपा गया नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून दुनियाभर की कई सरकारों के लिए "परिस्थितियों में मूलभूत परिवर्तन" को दर्शाता है।

उन्होंने कैनबरा में कहा, ‘‘हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण समझौते को स्थगित करने का हमारा निर्णय नए सुरक्षा कानून की वजह से हांगकांग के संबंध में परिस्थितियों के मूलभूत परिवर्तन की स्वीकारोक्ति को दर्शाता है। हमारे विचार में नया कानून 'एक देश, दो व्यवस्था’ की रूपरेखा और हांगकांग के अपने बुनियादी कानून और चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणा में प्रदत्त उच्च स्वायत्तता की अनदेखी करता है।’’

यह भी पढ़े | मुस्लिम महिला ने अपने कप पर ISIS लिखे जाने पर Starbucks के खिलाफ किया केस, लगाया भेदभाव का आरोप.

उन्होंने कहा कि आव्रजन ऑस्ट्रेलिया की शक्ति का एक स्तंभ रहा है और यह दुनियाभर के ऐसे लोगों के लिए स्वागत करने वाला देश रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सरकार हांगकांग स्थित कारोबार को यहां स्थापित करने का स्वागत करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\