विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ताइवान को लेकर सावधानी बरते: चीनी राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत शियाओ कियान ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरत हुई कि ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और जापान के साथ मिलकर एक बयान पर हस्ताक्षर किए जिसमें अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की पिछले हफ्ते ताइवान की यात्रा की प्रतिक्रिया में चीन की ओर से जापान के जल क्षेत्र में मिसाइलें दागने की निंदा की गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत शियाओ कियान ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरत हुई कि ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और जापान के साथ मिलकर एक बयान पर हस्ताक्षर किए जिसमें अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की पिछले हफ्ते ताइवान की यात्रा की प्रतिक्रिया में चीन की ओर से जापान के जल क्षेत्र में मिसाइलें दागने की निंदा की गई है।

शियाओ ने ‘नेशनल प्रेस क्लब’ से कहा, “ हमें उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई पक्ष चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को गंभीरता से ले सकता है। एक चीन सिद्धांत को गंभीरता से ले और ताइवान मसले पर सावधानी बरते।”

उन्होंने यह नहीं बताया कि ताइवान के पास चीन का सैन्य अभ्यास कब खत्म होगा, मगर कहा कि इस बाबत घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

चीन ताइवान का शांतिपूर्ण तरीके से एकीकरण करना चाहता है लेकिन शियाओ ने ताकत के इस्तेमाल से भी इनकार नहीं किया।

राजदूत ने कहा, “ हम कभी भी अन्य साधनों के इस्तेमाल को खारिज नहीं कर सकते हैं। जब जरूरी होगा और जब मजबूरी होगी, तो हम सभी जरूरी साधन इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।”

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इस हफ्ते कहा था कि ऑस्ट्रेलिया ने चीन द्वारा अपनी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने वाले कानूनी, न्यायोचित और वैध उपायों की अकारण आलोचना की है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने का भी आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड