देश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ने 29 कलाकृतियां भारत को लौटाई : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान शिव, भगवान विष्णु और जैन परंपरा आदि से संबद्ध 29 कलाकृतियों को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लौटा दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें लौटाने के लिए अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन का आभार जताया। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 मार्च भगवान शिव, भगवान विष्णु और जैन परंपरा आदि से संबद्ध 29 कलाकृतियों को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लौटा दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें लौटाने के लिए अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन का आभार जताया। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मोदी ने इन कलाकृतियां का निरीक्षण भी किया जो अलग-अलग समयावधि की हैं, जिसमें से कुछ तो 9-10वीं शताब्दी की हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मॉरिसन के साथ ऑनलाइन वार्ता की और इन कलाकृतियों को लौटाने के लिए मॉरिसन का धन्यवाद किया

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, “ प्राचीन भारतीय कलाकृतियों को लौटाने की पहल के लिए मैं आप को विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “इनमें राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ कई अन्य भारतीय राज्यों से अवैध तरीकों से निकाली गयी सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्तियां और चित्र हैं।”

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्विटर पर बताया कि ये कलाकृतियां छह श्रेणियों, ‘शिव तथा उनके शिष्यों’, ‘शक्ति की पूजा’, ‘भगवान विष्णु तथा उनके रूप’, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुओं से संबंधित हैं।

उसमें बताया गया है कि ये प्राचीन वस्तुएं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की हैं।

वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बताया कि 2014 से अब तक 228 कलाकृतियां भारत को लौटाई जा चुकी हैं।

एएसआई ने एक ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को ऑस्ट्रेलिया से 29 कलाकृतियां मिली हैं। 1976 से 2013 के बीच कुल 13 कलाकृतियां लौटाई गई थी। 2014 से लेकर अब तक कुल 228 कलाकृतियां लौटाई गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू