खेल की खबरें | खराब शुरूआत से उबरकर आस्ट्रेलिया ने 241 रन की बढत बनाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मार्श 96 और स्मिथ 50 रन बनाकर खेल रहे थे । आस्ट्रेलिया ने छह विकेट 187 रन पर गंवा दिये थे ।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मार्श 96 और स्मिथ 50 रन बनाकर खेल रहे थे । आस्ट्रेलिया ने छह विकेट 187 रन पर गंवा दिये थे ।
इससे पहले कप्तान पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में दसवीं बार पारी के पांच विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 54 रन की बढत दिलाई । आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 318 रन के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 264 रन बनाये थे । पाकिस्तानी गेंदबाजों ने पहली पारी में 52 रन अतिरिक्त दिये थे । स्पिनर नाथन लियोन ने 73 रन देकर चार विकेट चटकाये ।
पाकिस्तान ने हालांकि पारी के ब्रेक के बाद वापसी करते हुए उस्मान ख्वाजा (0) और मार्नस लाबुशेन (पांच) के विकेट लिये । लंच के समय तक उसके पास 60 रन की बढत थी ।
पाकिस्तान के लिये दोनों विकेट तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने लिये और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच लपका । इसके बाद मार्श और स्मिथ ने पारी को संभाला ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)