खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के पास क्लीन स्वीप का बेहतरीन मौका : पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि एडीलेड की शर्मनाक हार के बाद भारत के ‘गंभीर घाव’ ताजा हो गये हैं और यह आस्ट्रेलिया के पास चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने का बेहतरीन मौका है।

मेलबर्न, 20 दिसंबर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि एडीलेड की शर्मनाक हार के बाद भारत के ‘गंभीर घाव’ ताजा हो गये हैं और यह आस्ट्रेलिया के पास चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने का बेहतरीन मौका है।

भारत गुलाबी गेंद से खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच आठ विकेट से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में 1-0 से बढ़त बनायी।

पोंटिंग ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘‘अब कुछ गंभीर घाव खुल गये हैं। यह (क्लीन स्वीप का) अच्छा मौका हो सकता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेलबर्न में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद रखिये और अगर हम ऐसा कर देते हैं तो फिर भारत के लिये वापसी करना और एक मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा।’’

भारत को बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में कप्तान विराट कोहली की कमी खलेगी जो अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे और पोंटिंग ने कहा कि यह मेहमान टीम के लिये असली परीक्षा होगी जिसे अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में वापसी करनी होगी।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘हम उनके बारे में बहुत कुछ जानेंगे। कोहली के नहीं होने से उनके पास कोई ऐसा नहीं है जो उन्हें इस तरह की हार से वापसी दिला सके। ’’

भारत को 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश तलाशनी होगी क्योंकि युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा पहले टेस्ट में नहीं चल पाये थे।

पोंटिंग विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ओर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मेलबर्न में मौका देने के पक्ष में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे दो बदलाव कर सकते हैं। ऋषभ पंत को मध्यक्रम में होना चाहिए। कोहली के नहीं होने से उन्हें अपनी बल्लेबाजी मजबूत करनी चाहिए और उसे अंतिम एकादश में रखना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट