खेल की खबरें | हेजलवुड के पांच विकेट से आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीन दिन में हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज को कठिन पिच पर जीत के लिये 301 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 33.4 ओवर में आउट हो गई ।

वेस्टइंडीज को कठिन पिच पर जीत के लिये 301 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 33.4 ओवर में आउट हो गई ।

हेजलवुड ने 12 ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट लिये ।

वेस्टइंडीज ने आठ विकेट 86 रन पर ही गंवा दिये थे लेकिन हरफनमौला जस्टिन ग्रीवेस और दसवें नंबर के बल्लेबाज शामार जोसेफ ने नौवे विकेट के लिये 55 रन की साझेदारी की । ग्रीव्स 38 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि जोसेफ ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 44 रन की पारी खेली जिसमें चार छक्के शामिल थे ।

आस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 92 रन से आगे खेलना शुरू किया था । ट्रेविस हेड (61), ब्यू वेबस्टर (63)और एलेक्स कैरी (65) ने अर्धशतक लगाकर टीम को 310 रन तक पहुंचाया और उसे 300 रन की बढत मिली ।

इससे पहले आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 180 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 190 रन बनाये थे ।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट अगले बृहस्पतिवार से सेंट जॉर्ज, ग्रेनाडा में खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\