विदेश मंत्री मैरिस पायने ने ‘ऑस्ट्रेलिया नेशनल यूनिवर्सिटी’ में दिए भाषण में कहा कि जब दुनिया को सहयोग एवं समझ की आवश्यकता है, तब गलत सूचना के कारण ‘‘भय एवं विभाजन का माहौल’’ पैदा किया जा रहा है।
भाषण मंगलवार रात पायने के कार्यालय ने जारी किया।
यह भी पढ़े | चीन में फिर कोरोना का खौफ, बीजिंग एयरपोर्ट पर 1,255 फ्लाइट्स हुई रद्द.
पायने ने चिंता जताई कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को लेकर गलत सूचना का प्रसार किया जा रहा है और उसे बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह परेशानी की बात है कि कुछ देश अपने सत्तावादी मॉडलों को प्रोत्साहित करने के लिए उदारवादी लोकतंत्रों को कमजोर करने के मकसद से वैश्विक महामारी का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’
यह भी पढ़े | India-China Violent Face-Off in Ladakh: भारत और चीन के बीच हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं: अमेरिका.
पायने ने यूरोपीय संघ आयोग की पिछले सप्ताह की रिपोर्ट का जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि ‘‘विदेशी तत्व और रूस एवं चीन जैसे कुछ देश’’ यूरोप में ‘‘गलत सूचना वाली मुहिम’’ चला रहे हैं।
उन्होंने बीमारी के उपचार के लिए ब्लीच पीने की सलाह देने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हाथ धोने से कोई फायदा नहीं होने जैसी खतरनाक गलत सूचना के प्रसार का हवाला दिया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY