एजेंसी न्यूज

विवादित भाषण को लेकर राज ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई करेंगे औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त : डीजीपी

महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख रजनीश सेठ ने मंगलवार को कहा कि औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त कथित विवादित भाषण को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे.

विवादित भाषण को लेकर राज ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई करेंगे औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त : डीजीपी
राज ठाकरे (Photo Credits ANI)

मुंबई, 3 मई : महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख रजनीश सेठ ने मंगलवार को कहा कि औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त कथित विवादित भाषण को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे. सेठ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त भाषण की जांच कर रहे हैं. वह आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे.’’ राज ठाकरे ने दो दिन पहले औरंगाबाद में एक रैली में चार मई से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को बंद करने का आह्वान किया था.

सेठ ने मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल से मुलाकात की और दोनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. गौरतलब है कि राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद में एक रैली में राज ठाकरे ने कहा था कि वह मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए तीन मई की समयसीमा पर अडिग हैं और अगर ऐसा नहीं किया गया तो सभी हिंदुओं को इन धार्मिक स्थलों के बाहर हनुमान चालीसा बजानी चाहिए. यह भी पढ़ें : Tripura: बांग्लादेश में अवैध घुसपैठ की कोशिश कर रहे 24 रोहिंग्या को पुलिस ने हिरासत में लिया, 10 बच्चे भी शामिल

सेठ ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र पुलिस कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है. राज्य में एसआरपीएफ (राज्य रिजर्व पुलिस बल) और होमगार्ड तैनात किए गए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).