देश की खबरें | 21 अगस्त : शहनाई हुई खामोश, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें कि वह अपने फन के इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। 21 अगस्त का दिन इतिहास में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें कि वह अपने फन के इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। 21 अगस्त का दिन इतिहास में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है।

देश दुनिया के इतिहास में 21 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Meghalaya: मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, COVID-19 के कारण राज्य में हर महीने एक सप्ताह के लिए बंद रहेगी सीमा.

1790 : जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रितानी सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़े | हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर कई लोगों के सम्पर्क में आने के बाद खुद को 3 दिन के लिए किया होम क्वारंटीन: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1915 : पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938: इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।

1944 - अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।

1959 : हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

1963 : बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा।

1968 : चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।

1997 : पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।

1986 : कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई.

1988 : भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।

1991 : सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।

2003 : संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

2005 : बांग्लादेश और भारत के बीच संघर्ष विराम समझौता।

2006 : भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन।

2006 : इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।

2008 : मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

2008 : श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।

2012 : अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जान गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\