जरुरी जानकारी | आईएलएण्डएफएस फाइनेंसियल सविर्सिज के 2017- 18 के अंकेक्षण में खामियां मिलीं आडिट नियामक को

नयी दिल्ली, 17 अगस्त नेशनल फाइनेंसियल रिपोर्टिंग अथारिटी (एनएफआरए) को आईएलएण्डएफएस फाइनेंसियल सविर्सिज लिमिटेड के 2017- 18 के सांविधिक आडिट में खामियों का पता चला है। कंपनी का यह आडिट बीएसआर एण्ड एसोसिएट्स एलएलपी ने किया था।

एनएफआरए ने आईएलएण्डएफएस फाइनेंसियल सविर्सिज लिमिटेड (आईएफआईएन) की वर्ष 2017- 18 की आडिट गुणवत्ता समीक्षा रिपोर्ट जारी की है।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

कार्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘बीएसआर द्वारा लेखा परीक्षा मानकों के आवश्यक अनुपालन में उल्लेखनीय रूप से असफलता दिखी है।’’

एनएफआरए कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन आता है।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

हालांकि, बीएसआर ने कहा है कि आडिट गुणवत्ता समीक्षा में ‘‘सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर पूरा ध्यान नहीं दिया गया है।’’ कंपनी ने कहा है कि वह रिपोर्ट को देख रही है और कुछ समय बाद अपनी प्रतिक्रिया देगी।

बीएसआर एण्ड एसोसियेएट्स केपीएमजी से संबद्ध है।

मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीएसआर के पास इस बात को प्रमाणित करने के लिये पर्याप्त तर्क नहीं हैं कि उसने आडिट रिपोर्ट को लेखा परीक्षा मानकों के अनुरूप किया है।

एनएफआरए ने आडिट गुणवत्ता समीक्षा रिपोर्ट में कहा है कि बीएसआर को आईएफआईएन का सांविधिक आडिटर नियुक्त करना सरासर अवैध है और उसे खारिज किया जाता है।

एनएफआरए ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि बीएसआर जिस आईटी प्रोसेसर्स अथवा प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रही थी उसमें खामियां थी।

एनएफआरए इस बात पर भी गौर करेगा कि आडिट गुणवत्ता समीक्षा रिपोर्ट को लेकर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की जरूरत है अथवा नहीं।

आईएफआईएन आईएलएण्डएफएस समूह का हिस्सा है। इस समूह में 2018 के अंत में वित्तीय अनिमितताओं का खुलासा हुआ था। कार्पोरेट कार्य मंत्रालय ने आईएलएण्डएफएस के निदेशक मंडल को हटाकर नया बोर्ड गठित कर दिया था।

बीएसआर ने यहां जारी वक्तव्य में कहा ‘‘हम एनएफआरए की आडिट गुणवत्ता समीक्षा रिपोर्ट में कही गइ र् बात को लेकर चिंतित है। इस रिपोर्ट में उन सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर पूरा ध्यान नहीं दिया गया जो कि एनएफआरए के साथ समीक्षा के दौरान पूरी पारदर्शिता के साथ हमने साझा की थी।’’

बीएसआर ने कहा है कि आडिट की गुणवत्ता उसके लिये हमेशा महत्वपूर्ण रही है। वह देश में आडिट गुणवत्ता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को लेकर सतर्क है। ‘‘इस दिशा में एनएफआरए के प्रयासों को समर्थन देने के लिये हम प्रतिबद्ध हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)