देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में तेज रफ्तार ऑडी ने स्कूटर को टक्कर मारी, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के जोरबाग में तेज रफ्तार ऑडी कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी दक्षिण दिल्ली के जोरबाग में तेज रफ्तार ऑडी कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कार के चालक को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब पौने 12 बजे जोरबाग पोस्ट ऑफिस के पास हुई।

लोधी कॉलोनी निवासी तुषार (20) और उनका 14 वर्षीय भतीजा नैतिक अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अचिन गर्ग ने बताया कि स्कूली छात्र नैतिक के पैर में चोट आई है और उसकी हालत स्थिर है, जबकि तुषार की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है।

गर्ग ने बताया, ‘‘तेज रफ्तार लाल रंग की ऑडी ने पहले स्कूटर को टक्कर मारी और फिर पेड़ से जा टकराई। टक्कर से दोनों वाहनों को काफी क्षति हुई।’’

पुलिस ने ऑडी के चालक की पहचान एक छात्र के रूप में हुई है, जिसके साथ उसका 21 वर्षीय दोस्त भी था।

गर्ग ने बताया कि दोनों गोल मार्केट से राजेंद्र नगर स्थित अपने घर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहन की रफ्तार काफी तेज थी जिसे चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया।’’

दुर्घटना के बाद ऑडी में सवार लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और 125 (जीवन को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम आगे की जानकारी जुटाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है।

क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए रक्त के नमूने लिए गए हैं कि उन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था या नहीं।

खारी रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\