केंद्र के कार्यालयों में उपस्थिति मामूली रूप से बढ़ी

इनमें से अधिकतर अधिकारियों को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण घरों से काम करने को कहा गया था।

जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्र सरकार के कार्यालयों में उप सचिव और उससे ऊपर के दर्जे के कुछ अधिकारियों के करीब एक महीने बाद सोमवार को काम पर लौटने से उपस्थिति मामूली रूप से बढ़ी।

इनमें से अधिकतर अधिकारियों को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण घरों से काम करने को कहा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर अधिकारियों और सहायक कर्मियों का मेट्रो, बस और टैक्सी सेवाओं जैसे परिवहन के सार्वजनिक साधन बंद होने के कारण दफ्तर पहुंचना मुश्किल था, इसलिए जिनके पास अपने वाहन हैं, उन्होंने सरकारी परिसरों में काम आरंभ किया है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में उप सचिव से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों और सहायक कर्मियों की उपस्थिति में मामूली बढ़ोतरी देखी गई।

बंद के मद्देनजर जारी किए गए अपने संशोधित दिशा-निर्देशों में गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि उसके तहत ‘‘सभी मंत्रालय एवं विभाग एवं कार्यालय उप सचिव और उससे ऊपर के पद के अधिकारियों की 100 फीसदी हाजिरी के साथ काम करेंगे’’।

इसमें कहा गया है, ‘‘बाकी के अधिकारी और कर्मचारी आवश्यकता के अनुसार 33 प्रतिशत तक की उपस्थिति के साथ काम करेंगे।’’

केंद्र सरकार के विभागों में संयुक्त सचिवों, अतिरिक्त सचिवों, विशेष सचिवों और सचिवों ने 13 अप्रैल से ही कार्यालय आना आरंभ कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सबसे पहले 24 मार्च को 21 दिनों के बंद की घोषणा की थी जिसे बाद में बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ऐलान किया था कि देश के चयनित इलाकों में 20 अप्रैल से चुनिंदा आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\