एजेंसी न्यूज

Tamil Nadu: तमिलनाडु में गर्भवती महिला के यौन उत्पीड़न का प्रयास, चलती ट्रेन से धक्का दिया

जिले के काटपाडी के पास चलती ट्रेन में चार महीने की गर्भवती एक महिला के यौन उत्पीड़न का प्रयास करने और उसे बोगी से धक्का देने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Tamil Nadu: तमिलनाडु में गर्भवती महिला के यौन उत्पीड़न का प्रयास, चलती ट्रेन से धक्का दिया
Pregnancy (img: Pixabay)

वेल्लोर (तमिलनाडु), 7 फरवरी : जिले के काटपाडी के पास चलती ट्रेन में चार महीने की गर्भवती एक महिला के यौन उत्पीड़न का प्रयास करने और उसे बोगी से धक्का देने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर की रहने वाली 36 वर्षीय पीड़िता बृहस्पतिवार रात महिला डिब्बे में अकेले यात्रा कर रही थी और इस दौरान ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताया जाने वाला व्यक्ति जोलारपेट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा तथा उसके यौन उत्पीड़न का प्रयास किया.

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि महिला विरोध करते हुए खुद को बंद करने के लिए शौचालय की ओर भागी, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया, जिसकी वजह से पीड़िता के हाथ और पैर में ‘फ्रैक्चर’ हो गया. घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने उसे ट्रेन से गिरते देखा और वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किए गए केवी कुप्पम के निवासी हेमराज को हाल ही में चेन्नई में एक महिला की हत्या के मामले में जमानत पर रिहा किया गया था. यह भी पढ़ें : रेपो दर में कटौती से भविष्य में ब्याज दरों में और कटौती की गुंजाइश बनी : उद्योग निकाय

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2022 में उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. पीड़िता कई साल से तमिलनाडु के तिरुपुर में दर्जी का काम करने वाले अपने पति और बेटे के साथ रह रही है. वह चित्तूर में अपनी मां के घर जाने के लिए बृहस्पतिवार रात अकेले कोयंबटूर-तिरुपति इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).