चंडीगढ़, दो सितंबर पंजाब के फरीदकोट जिले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के काफिले को रोकने की कोशिश करने वाले लोगों के एक समूह और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि समूह बादल के काफिले को क्यों रोकना चाहता था।
पुलिस ने बताया कि ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्राप्त बादल, दीप सिंह वाला गांव में सरपंच के एक रिश्तेदार की मौत पर शोक व्यक्त करने गए थे।
उसने बताया कि जब उनका काफिला गांव से निकल रहा था, तो ‘भारत नौजवान सभा’ नामक एक समूह के प्रति निष्ठा रखने वाले कुछ ग्रामीणों ने उनके सामने आने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि अकाली कार्यकर्ताओं ने उन्हें हटाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY