एजेंसी न्यूज

Jammu-Kashmir: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीमा पर लगी बाड़ के पास जवानों ने हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा प्रयास विफल कर इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu-Kashmir: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

जम्मू, 31 मई: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीमा पर लगी बाड़ के पास जवानों ने हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा प्रयास विफल कर इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुलपुर सेक्टर के करमारा गांव में तड़के गोलीबारी में सेना का एक जवान और गिरफ्तार आरोपियों में से एक घायल हो गया.  यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: उधमपुर में आतंकियों के लक्षित हमले में व्यक्ति की मौत के विरोध में प्रदर्शन

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर तैनात सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियों का एहसास होने पर उन लोगों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक घायल है. उनके पास से मादक पदार्थ और हथियारों की खेप बरामद की गई है. गोलीबारी में सेना का एक जवान भी घायल हो गया.

अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमारा गांव के मोहम्मद फारूक (26), मोहम्मद रियाज (23) और मोहम्मद जुबैर (22) के तौर पर की है. मोहम्मद फारूक के पैर में गोली लगी है.

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जाता है कि उन्हें सीमा पार से हथियार और मादक पदार्थ की खेप मिली थी जिसकी वे इस ओर तस्करी करना चाहते थे, तभी सैनिकों ने कार्रवाई कर उनके प्रयास विफल कर दिए.

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक एके राइफल, दो पिस्तौल, छह ग्रेनेड, प्रेशर कुकर में रखा एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और संदिग्ध हेरोइन के 20 पैकेट मिले हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).