एजेंसी न्यूज

Uttarakhand Shocker: 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल में रेप का प्रयास, प्रधानाध्यापिका निलंबित, हेडमास्टर का तबादला

उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूल में 4 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है और हेड मास्टर का तबादला कर दिया है.

Uttarakhand Shocker: 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल में रेप का प्रयास, प्रधानाध्यापिका निलंबित, हेडमास्टर का तबादला
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : X)

रुद्रपुर, 8 सितंबर: उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक प्राइमरी स्कूल में चार वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है और हेड मास्टर का तबादला कर दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने रविवार को बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में प्रधानाध्यापिका और हेड मास्टर की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है .घटना तीन सितंबर की है.

बच्ची की मां ने सितारगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रोज की तरह सुबह आठ बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आई थी, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद बच्ची रोते हुए घर वापस आ गई और उसने बताया कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले सात से 12 वर्ष के तीन छात्रों ने स्कूल में उसकी पिटाई की और यह भी बताया कि उसके निजी अंग में बहुत दर्द हो रहा है.

शिकायत के अनुसार, जब मां ने बच्ची से घटना के बारे में और पूछताछ की तो उसे पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है, जिसके बाद उसने तीनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).