देश की खबरें | बेलगावी में मराठी में बात न करने पर बस संवाहक पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को राज्य परिवहन निगम की बस के एक संवाहक (कंडक्टर) पर इसलिए हमला कर दिया गया, क्योंकि उसने एक यात्री को मराठी में जवाब नहीं दिया था। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बेलगावी (कर्नाटक), 21 फरवरी महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को राज्य परिवहन निगम की बस के एक संवाहक (कंडक्टर) पर इसलिए हमला कर दिया गया, क्योंकि उसने एक यात्री को मराठी में जवाब नहीं दिया था। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आंखों में आंसू लिए 51 वर्षीय बस संवाहक महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने संवाददाताओं को बताया कि सुलेभवी गांव में अपने पुरुष साथी के साथ बस में चढ़ी एक महिला मराठी में बात कर रही थी।

हुक्केरी ने बताया कि उन्होंने उससे कहा कि वह मराठी नहीं जानते और कन्नड़ में बात करने को कहा।

संवाहक ने कहा, “जब मैंने कहा कि मैं मराठी नहीं जानता तो उस महिला ने मुझे गाली देते हुए कहा कि मुझे मराठी सीखनी चाहिए। अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मुझ पर हमला कर दिया।”

पुलिस ने बताया कि घायल बस संवाहक को बेलगावी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।

घटना के बाद कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

बेलगावी में मराठी भाषी आबादी काफी है और उनमें से एक वर्ग जिले का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग कर रहा है, जिसका राज्य के साथ-साथ वहां रहने वाली कन्नड़ भाषी जनता भी कड़ा विरोध कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\