Maharashtra: मुंबई से सटे ठाणे में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला व उसके दोस्तों पर हमला, 11 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छेड़खानी के प्रयास का विरोध करने पर एक ऑटोरिक्शा चालक के इशारे पर एक महिला और उसके दो पुरुष दोस्तों की पिटाई किये जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को कम से कम 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले (Thane District) में छेड़खानी के प्रयास का विरोध करने पर एक ऑटोरिक्शा चालक के इशारे पर एक महिला और उसके दो पुरुष दोस्तों की पिटाई किये जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को कम से कम 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात की है, जब कोलसेवाडी इलाके में महिला अकेले ऑटोरिक्शा में जा रही थी.
पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया, ''महिला के अकेले होने का फायदा उठा कर ऑटोरिक्शा चालक ने उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया. इसके बाद महिला ने शोर मचाया और फोन कर अपने दो दोस्तों को बुलाया। उल्हासनगर में रहने वाले महिला के दो मित्र जैसे ही मौके पर पहुंचे ऑटोरिक्शा चालक ने कुछ स्थानीय ग्रामीणों को बुला लिया, जिन्होंने महिला और उसके दोनों दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी. छोड़ देने की अपील के बावजूद वे लोग तीनों को बेल्ट और अन्य चीजों से पीटते रहे. यह भी पढ़े: Pune: महाराष्ट्र के पुणे में COVID-19 फैसिलिटी में काम करने वाली महिला सहकर्मी से छेड़खानी, 2 डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज
भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी भी की. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर लोगों में रोष है.
कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के निरीक्षक ने पीटीआई- को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक समेत हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है .
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2021 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

