एजेंसी न्यूज

ठाणे में यौनकर्मी पर हमला,चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र में पैसे के विवाद को लेकर चार लोगों ने कथित तौर पर एक यौनकर्मी पर हमला किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में हुई.

ठाणे में यौनकर्मी पर हमला,चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

ठाणे, 22 जून : महाराष्ट्र में पैसे के विवाद को लेकर चार लोगों ने कथित तौर पर एक यौनकर्मी पर हमला किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में हुई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एक दंपत्ति और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

पुलिस को दी गयी पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, ‘‘आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को बाल पकड़कर घसीटा और घर से बाहर खींचने के बाद उनके साथ मारपीट की.’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला को बचाने आयी एक अन्य यौनकर्मी के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की. यह भी पढ़ें : केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के चिकित्सक, अन्य कर्मियों पर हमले की निंदा की

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया. इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).