देश की खबरें | तृणमूल में राजनीतिक दुश्मनी की वजह से मंत्री पर हुआ हमला : रेलवे अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रथम दृष्टया जांच के हवाले से बताया कि पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन का बम धमाके में गंभीर रूप से घायल होने का मामला वहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ राजनीतिक दुश्मनी का नतीजा है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी रेलवे अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रथम दृष्टया जांच के हवाले से बताया कि पश्चिम बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन का बम धमाके में गंभीर रूप से घायल होने का मामला वहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ राजनीतिक दुश्मनी का नतीजा है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम को जाकिर हुसैन पर उस समय देसी बम से हमला किया गया जब वह मुर्शिदाबाद जिले के नीमतिता रेलवे स्टेशन पर कोलकाता जाने के लिए रेलगाड़ी का इंतजार कर रहे थे।

अधिकारियों ने दावा किया है कि इस घटना की वजह तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आंतरिक राजनीतिक लड़ाई या राज्य में सत्तारूढ़ दल की भाकपा के साथ तनातनी हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि भाकपा ने पिछले हफ्ते नाबन्ना में प्रदर्शन किया था और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था।

उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज में एक भाकपा कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई थी और बाद में उसकी मौत हो गई थी जिसकी वजह से इलाके में तनाव का माहौल था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ ऐसी सूचना है कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी लड़ाई है और हुसैन ने खुद वर्ष 2017 में दो तृणमूल सदस्यों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह तृणमूल कांग्रेस एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बीच दुश्मनी का नतीजा प्रतीत होता है, तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी लड़ाई की सूचना है। इस घटना के कारण मची अफरातफरी की वजह से ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन पर हमला उस साजिश का नतीजा है जिसके तहत कुछ लोग उन पर पार्टी बदलने का ‘दबाव’ बना रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\