देश की खबरें | पंजाब में ग्रंथी पर हमला, उनके चेहरे पर काली स्याही पोती गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मलेरकोटला जिले में एक गुरुद्वारा के ग्रंथी ने आरोप लगाया है कि उन पर हमला किया गया, उनके चेहरे पर काली स्याही पोती गई और उन पर मूत्र फेंका गया।

चंडीगढ़, 18 अगस्त पंजाब के मलेरकोटला जिले में एक गुरुद्वारा के ग्रंथी ने आरोप लगाया है कि उन पर हमला किया गया, उनके चेहरे पर काली स्याही पोती गई और उन पर मूत्र फेंका गया।

पुलिस ने कहा कि उसने पांच लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धाराएं 365 (अपहरण), 355 (अपमानित करने के इरादे से हमला या आपराधिक बलप्रयोग करना),323 (स्वेच्छा से नुकसान पहुंचाने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक भयादोहन के लिए सजा) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।’’

अब्दुल्लापुर चुहाने गांव में स्थित गुरुद्वारा के ग्रंथी हरदेव सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 अगस्त को कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई की।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चेहरे पर काली स्याही पोती गई और मूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया। जब उन्होंने प्रतिरोध किया तो एक मग में रखे गये मूत्र को उनके चेहरे पर फेंक दिया गया।

सिंह ने कहा कि घटना का एक वीडियो भी बनाया गया।

इस बीच, आरोपियों ने दावा किया कि गांव में एक महिला से नियमित रूप से बातचीत करने के चलते दलित ग्रंथी की पिटाई की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\