विदेश की खबरें | क्वेटा में डॉक्टर की गाड़ी पर हमला, तीन बेटों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक डॉक्टर की गाड़ी पर गोलीबारी कर दी जिसमें उनके तीन बेटों की मौत हो गई।
कराची, 27 सितंबर पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक डॉक्टर की गाड़ी पर गोलीबारी कर दी जिसमें उनके तीन बेटों की मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह वारदात सोमवार को क्वेटा के जॉइंट रोड में हुई थी जब डॉ नासिर अचकज़ई का परिवार शादी समारोह से शिरकत करके लौट रहा था।
पुलिस के मुताबिक, अचकज़ई के तीन बेटे 20 वर्षीय ज़रीयान, 18 साल के सदरान और आठ वर्षीय अन्य बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावर गाड़ी पर अंधाधुंध गोलीबारी करके फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी में तीनों भाई बैठे हुए थे और वे शादी समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे।
‘डेली टाइम्स’ अखबार के मुताबिक, हमले का संज्ञान लेते हुए बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल खालिक शेख ने रिपोर्ट मांगी है।
तीन भाइयों को उनके गृहनगर चमन में दफन कर दिया गया। चमन की सरहद अफगानिस्तान से लगती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)