विदेश की खबरें | सैन जोस के गिरजाघर में हमला, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सैन जोस पुलिस और मेयर सैम लिकार्डो ने यह जानकारी दी।

सैन जोस पुलिस और मेयर सैम लिकार्डो ने यह जानकारी दी।

लिकार्डो ने रविवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ ‘ग्रेस बैपटिस्ट चर्च’ में धारदार हथियार से किए गए हमले में मारे गए समुदाय के दो लोगों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाए हैं। ’’

यह भी पढ़े | महात्मा गांधी के प्रपौत्र सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण निधन.

मेयर ने एक ट्वीट में यह भी बताया था कि संदिग्ध को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन बाद में ट्वीट हटा दिया।

इसके बाद उन्होंने बताया कि पुलिस स्थिति पर अपना बयान जारी करेगी।

यह भी पढ़े | कनाडा में कोविड-19 के बढ़ रहे आंकड़े डराने वाले, तेजी से वृद्धि जारी.

सैन जोस पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि अधिकारी गिरजाघर पहुंचे। विभाग ने मारे गए लोगों की पुष्टि की और कहा कि कई लोग हमले में घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की जान को खतरा भी है।

पुलिस ने बताया कि हमले के समय गिरजाघर में कोई प्रार्थना सभा नहीं हो रही थी, लेकिन ठंड के कारण वहां कई लोगों को गिरजाघर लाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now