एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में तेदेपा नीत राजग सरकार के शासन में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े : जगन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि तेदेपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद आंध्र प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में तेदेपा नीत राजग सरकार के शासन में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े : जगन

गुंटूर (आंध्र प्रदेश), 23 अक्टूबर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि तेदेपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद आंध्र प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में नयी सरकार बनने के चार महीने के भीतर कई महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं।

गुंटूर में एक पीड़ित के परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रेड्डी ने कहा, "वाईएसआरसीपी सरकार के तहत हम दिशा ऐप (महिला सुरक्षा ऐप) लाए और 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को इसे डाउनलोड करने के लिए कहा। खतरे में फंसी कोई भी महिला 10 मिनट के भीतर पुलिस सुरक्षा पाने के लिए एसओएस (अलर्ट) बटन दबा सकती थी।"

जगन ने आरोप लगाया कि तेदेपा नेताओं द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए कोई सजा नहीं है। उन्होंने कहा कि अकेले दिशा ऐप से 31,607 महिलाओं को बचाया गया था।

जगन के अनुसार तेदेपा, भाजपा और जनसेना की राजग सरकार ने दिशा ऐप को निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने इसके लिए गृहमंत्री वंगालापुडी अनिता को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश 'व्यक्तिगत रूप से इन अत्याचारों को बढ़ावा दे रहे हैं'।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).